आजमगढ़ मंडलीय जिला चिकित्सालय में एक्स-रे को लेकर हुए विवाद के मामले में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने ऊपर लगे मारपीट के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि ओपीडी समय समाप्त होने के बावजूद मानवता के नाते बुजुर्ग महिला को देखा और प्लास्टर की सलाह दी। आरोप है कि महिला का बेटा बिना एक्स-रे के प्लास्टर करने को लेकर विवाद करने लगा और गाली-गलौज की। डॉक्टर ने कहा कि अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज से सच्चाई सामने आ जाएगी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।