घाटमपुर: घाटमपुर पुलिस ने शातिर अभियुक्त संजय कहार की खोली हिस्ट्रीशीट, नियमित रूप से होगी निगरानी
घाटमपुर पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों के दृष्टिगत शातिर अभियुक्त संजय कहार की नियमित निगरानी हेतु हिस्ट्रीशीट खोल दी है।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने गुरुवार शाम 7:30 बजे बताया अभियुक्त को हिस्ट्रीशीट नंबर 2719अ आवंटित किया गया है।अभियुक्त पर लूट,चोरी, छेड़खानी,एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत कुल 18 मुकदमे दर्ज हैं।