उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पूरी तरह एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक के बाद प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत भारद्वाज ने मीडिया से बातचीत में आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों और चुनावी रणनीति का पूरा खाका पेश किया।
दीप्ति रावत भारद्वाज ने बताया कि पार्टी हर वर्ग, हर जाति और हर श्रेणी तक पहुंचने के लिए व्यापक आउटरीच प्रोग्राम चलाने जा रही है। इसके साथ ही राज्य की उन 23 विधानसभा सीटों पर विशेष आकलन किया जा रहा है, जहां वर्तमान में भाजपा के विधायक नहीं हैं। उन्होंने जानकारी दी कि जल्द ही सरकार और संगठन का रिपोर्ट कार्ड जारी किया जाएगा और एक नया मीडिया सेंटर भी शुरू होगा।
आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को प्रदेश पदाधिकारियों व सभी सातों मोर्चों की संयुक्त बैठक होगी, जिसके बाद कोर कमेटी की बैठक आयोजित की जाएगी। वहीं, 22 नवंबर को हरिद्वार में प्रदेश की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है। इस महत्वपूर्ण बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी.एल. संतोष का मार्गदर्शन मिला, साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन सहित कोर कमेटी के सभी प्रमुख नेता मौजूद रहे।
पूरा बयान सुनने के लिए वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में साझा करें।
#UttarakhandPolitics #BJPUttarakhand #DeeptiRawatBhardwaj #UttarakhandNews #DoonHorizon