उत्तराखंड में 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। देहरादून स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
इस बैठक में बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने, आगामी चुनाव की रणनीति और 21-22 नवंबर को हरिद्वार में प्रस्तावित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा के लाखों कार्यकर्ता पूरे 365 दिन सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर काम करते हैं।
#UttarakhandNews #PushkarSinghDhami #UttarakhandBJP #DehradunNews #mission2027