किसके इशारे पर अंकिता भंडारी का चरित्र हनन कर रहा दोषी पुलकित आर्य का पिता और वकील, 4,085 पन्नों की चैट तो अदालत से क्यों नहीं मिली बेटे को राहत?
बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य दोषी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य पहली बार मीडिया के सामने आए और करीब 4,085 पन्नों की कथित व्हाट्सऐप चैट सार्वजनिक करते हुए कई दावे किए। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
-अगर विनोद आर्य के पास इतने बड़े पैमाने पर ऐसे सबूत मौजूद थे, जिनसे मामले की तस्वीर बदल सकती थी, तो सवाल है कि इन्हें अदालत के सामने प्रभावी ढंग से क्यों नहीं रखा गया?
-आखिर सेशन कोर्ट से लेकर हाईकोर्ट तक बार-बार कानूनी प्रयासों के बावजूद पुलकित आर्य और अन्य दोषियों को राहत क्यों नहीं मिल सकी?
-उनकी जमानत याचिकाएं क्यों खारिज होती रहीं?
-सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि यदि 4,000 से अधिक पन्नों की चैट इतनी महत्वपूर्ण है, तो उसका न्यायिक प्रक्रिया में क्या स्थान रहा?
-क्या ये दस्तावेज अदालत में प्रस्तुत किए गए थे, और यदि किए गए थे तो अदालत ने इन्हें किस आधार पर देखा?
-इसके साथ ही विनोद आर्य के अचानक मीडिया के सामने आने के समय को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। क्या यह केवल उनका व्यक्तिगत पक्ष रखने का प्रयास है या इसके पीछे कोई राजनीतिक या अन्य रणनीति काम कर रही है?
-सबसे अहम, क्या इस तरह सार्वजनिक रूप से सामने लाई जा रही सामग्री अंकिता भंडारी की छवि और चरित्र को लेकर नई बहस खड़ी करने की कोशिश तो नहीं?
#AnkitaBhandari #AnkitaBhandariCase #JusticeForAnkita #Uttarakhand #PulkitArya #VinodArya #PahadSamachar #पहाड़_समाचार