हाथरस: जिलाधिकारी ने जनपद में हो रही लगातार बारिश की दृष्टिगत इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूलों का 12/13 सितंबर का अवकाश किया घोषित
जनपद हाथरस में 24 घंटे से लगातार हो रही बारिश की दृष्टिगत हाथरस जिलाधिकारी आशीष कुमार द्वारा इंटरमीडिएट तक के सभी स्कूलों का 12 व 13 सितंबर का अवकाश घोषित किया गया है। विद्यालयों द्वारा यथासंभव ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन किया जा सकता है। शिक्षकगण विद्यालय में रहकर अन्य विभागीय/शासकीय कार्यों को संपादन करेंगे।