हाथरस: समाजसेवियों, ADHR संस्था व NSS ने पुलिस की निगरानी में अज्ञात शव का पत्थर वाली शमशान पर किया अंतिम संस्कार
हाथरस गेट क्षेत्र के पत्थर वाली शमशान पर बुधवार को हाथरस शहर के प्रमुख समाज सेवी सुनीत आर्य के नेतृत्व और ADHR संस्था व NSS संस्था के द्वारा आगरा हाईवे के गांव नगला झुंना के निकट मिले 40 वर्षीय व्यक्ति के शव का धार्मिक रीति रिवाज के साथ पुलिस की निगरानी में अंतिम संस्कार किया गया है। अंतिम संस्कार के दौरान समाजसेवी, कार्यदायी संस्था, पुलिसकर्मी मौजूद रहे ।