हाथरस: गौतम विहार कर्बला के पास तेज बारिश के चलते झुग्गी झोपड़ी के ऊपर गिरी दीवार, तीन बच्चों सहित 4 लोग हुए घायल
सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के गौतम विहार कर्बला के निकट तेज बारिश के चलते झुग्गी झोपड़ी के ऊपर अचानक से दीवार गिर गई! इस दीवार में तीन बच्चे एवं एक व्यक्ति नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए! अचानक से हुए हादसे को देखकर स्थानीय लोगों की मौके पर भीड़ लग गई तत्काल सभी घायलों को जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में लोगों द्वारा भर्ती कराया गया है जिनका उपचार जारी है