मधेपुरा: रहठा में दीना भदरी मेले का शुभारंभ, स्थानीय लोगों में उत्साह
मधेपुरा जिले के बिहारीगंज प्रखंड के मोहनपुर पंचायत स्थित रहटा में बुधवार की शाम 6 बजे दीना भद्री मेला का विधिवत उद्घाटन किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सह मुरलीगंज के पूर्व मुख्य पार्षद श्वेत कमल उर्फ बौआ जी ने फीता काटकर मेले की शुरुआत की। इस युवा जदयू के जिला अध्यक्ष नवीन कुमार मेहता एवं अन्य मौजूद थे।