#नगरपालिका_ईओ_जिला_कलेक्टर_द्वारा_सम्मानित__
#हरिओम_सिंह_गुर्जर_के_नेतृत्व_में_प्रशासनिक_दक्षता_का_प्रदर्शन_____________________________________
#बृजनगर______________________________________
जनगणना-2027 में बृजनगर का डंका, जिले में सबसे पहले पूरा किया मकान गणना का महाअभियान
बृजनगर. भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकान गणना में बृजनगर नगरपालिका ने कीर्तिमान स्थापित किया है। जिले के सभी नगरीय क्षेत्रों को पीछे छोड़ते हुए बृजनगर ने सबसे पहले मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य पूर्ण कर प्रशासनिक कार्यक्षमता का नया मानक स्थापित कर दिया। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए चार्ज जनगणना अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका बृजनगर हरिओम सिंह गुर्जर को प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर डीग मयंक मनीष की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं उत्कृष्ट कार्य की सराहना की गई है। जनगणना जैसे राष्ट्रीय महत्व के अभियान में जहां छोटी सी चूक भी आंकड़ों की विश्वसनीयता को प्रभावित कर सकती है, वहीं बृजनगर की टीम ने पूरी जिम्मेदारी, समर्पण और सूक्ष्म योजना के साथ कार्य
करते हुए जिले में सबसे पहले लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे ना केवल बृजनगर नगरपालिका की कार्यशैली की प्रशंसा हो रही है, बल्कि अन्य नगरीय निकायों के लिए भी यह एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है। जिला कलक्टर मयंक मनीष का कहना है कि जनगणना के आंकड़े ही
भविष्य की विकास योजनाओं, संसाधनों के आवंटन, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं की दिशा तय करते हैं। ऐसे में बृजनगर की ओर से समय से पहले और गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करना प्रशासनिक दृष्टि से बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इस सफलता के बाद नगरपालिका और जनगणना से जुड़े कर्मचारियों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय नागरिकों ने भी इस उपलब्धि को बृजनगर के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को आगे भी प्रोत्साहित किया जाएगा।