मंडला: युवती की संदिग्ध मौत मामले में, दोबारा कब्र से निकाला गया शव, सीएचसी बिछया में पोस्टमार्टम
Mandla, Mandla | Jul 3, 2026 मवई क्षेत्र के सारसडोली मार्ग पर मडवा गांव के पास 2 जून 2026 को हुई एक युवती की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। शुक्रवार को दो बजे शव का पीएम बिछिया सीएचसी में किया गया। बताया गया कि परिजनों ने युवती की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोबारा पोस्टमार्टम की मांग की थी। इसके बाद शव दोबारा क़ब्र से निकाला गया।