कांके: पुलिस मुख्यालय में डीजीपी ने झारखण्ड में बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की
Kanke, Ranchi | Jun 4, 2025 पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने बुधवार शाम करीब पांच बजे वीसी के जरिए झारखण्ड में बकरीद पर्व को लेकर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान सभी वरीय पुलिस अधिकारी और जिलों के एसपी मौजूद रहे। इस दौरान डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सभी जिलों के एसपी को बकरीद पर्व को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।