कांके: करमटोली चौक के पास आदिवासी संगठनों ने टायर जलाकर किया सड़क जाम, वाहनों की लगी लंबी कतारें
Kanke, Ranchi | Jun 4, 2025 करमटोली चौक के पास बुधवार दोपहर करीब 12 बजे आदिवासी संगठनों ने टायर जलाकर सड़क जाम कर दिया है। सड़क जाम होने की वजह से वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई है। वहीं इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। बता दें कि सिरमटोली फ्लाइओवर रैंप को लेकर आदिवासी संगठनों ने आज झारखंड बंद बुलाया है।