कांके: झारखंड बंद के समर्थन में पिठौरिया चौक पर लगाए गए जाम को पुलिस ने हटाया, आवागमन शुरू
Kanke, Ranchi | Jun 4, 2025 पिठौरिया चौक से पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 12 बजे जाम हटा लिया है। जाम हटने के बाद पिठौरिया चौक से आवागमन शुरू हो गया है। बता दें कि बंद समर्थकों द्वारा पिठौरिया चौक को जाम कर दिया गया था जिससे वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई थी। जिसके बाद पुलिस के द्वारा बंद समर्थकों समझाया गया और जाम हटाया गया।