कांके: झारखंड बंद को लेकर सिरमटोली सरना स्थल की सुरक्षा बढ़ाई गई, पुलिसकर्मी तैनात
Kanke, Ranchi | Jun 4, 2025 झारखंड बंद को लेकर बुधवार सुबह करीब 10 बजे सिरमटोली सरना स्थल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी को तैनात किया गया है। सिरमटोली सरना स्थल के पास बेरीकेटिंग कर दी गई है। बता दें कि आज सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप को लेकर आदिवासी संगठनों ने झारखंड बंद बुलाया है।