कांके: रांची के डिबडीह के पास सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित
Kanke, Ranchi | Jun 4, 2025 रांची के डिबडीह के पास बुधवार शाम करीब चार बजे पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया है। गनीमत रही कि सड़क पर पेड़ गिरने से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि पेड़ गिरने से एक कार इसकी चपेट में आ गया। फिलहाल पेड़ को सड़क से हटाने का काम किया जा रहा है। बता दें कि आज रांची सहित आसपास के इलाके में तेज हवाओं और भारी बारिश हुई है।