फुलवारी: चितकोहरा में मंत्री अशोक चौधरी और नितिन नवीन ने छठ व्रतियों को पूजन सामग्री वितरित की
नहाए खाए के साथ मंगलवार से चार दिवसीय बिहार के सबसे बड़े पर्व छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। वहीं इस मौके पर चितकोहरा में मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और मंत्री नितिन नवीन के साथ पूर्व मंत्री श्याम रजक ने भी छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया।