फुलवारी: फुलवारी शरीफ में रामनगर से भूसौला तक जल जमाव और गंदगी, पूर्व मंत्री श्याम रजक ने करवाई सफाई
फुलवारी शरीफ के वाल्मी में रामनगर से भूसौला तक जल जमाव से लोग परेशान थे इसके साथ ही छठ पूजा के दौरान भी वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ था। इसे देखते हुए मंगलवार दोपहर करीब 12:00 बजे पूर्व मंत्री श्याम रजक ने पटना जिला अधिकारी डॉक्टर चंद्रशेखर, वुडको के अधिकारियों और फुलवारी शरीफ कार्यपालक पदाधिकारी से बात कर जेसीबी और ट्रैक्टर से मजदूर लगवा कर सफाई कार्रवाई।