फुलवारी: डूबने से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन, बच्चों को नदी या तालाब में स्नान करने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान
बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण आपदा प्रबंधन विभाग बिहार सरकार की ओर से “डूबने से बचाव” नुक्कड़ नाटक सोमवार दोपहर करीब 2:00 बजे आयोजन किया गया। इसके माध्यम से जन- जागरूकता अभियान के तहत नदी के किनारे बसे विभिन्न गांवो में गीत-संगीत के साथ लोगों को जागरूक किया गया।इस नाटक की प्रस्तुति सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच वाल्मी, फुलवारी शरीफ पटना के द्वारा की गई।