फुलवारी: ईमारत शरिया कॉन्फ्रेंस हॉल में धार्मिक और राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन हुआ
फुलवारी शरीफ के ईमारत शरिया कॉन्फ्रेंस हॉल में धार्मिक और राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन सोमवार दोपहर करीब 12:00 बजे किया गया। इस दौरान हजरत मौलाना सैयद अहमद वली फैसल रहमानी अमीर-ए-शरियत बिहार, ओडिशा और झारखंड ने बताया कि ईमारत की पहल पर अवकाफ बिल के खिलाफ 366,000 ई-मेल जेपीसी को भेजे गए हैं।