फुलवारी: पटना SSP राजीव मिश्रा ने पार्किंग स्थल पर ही गाड़ियाँ पार्क करने और आने-जाने में धैर्य रखने की अपील की
पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने सोमवार शाम करीब 4:00 बजे छठ पर्व के दौरान लोगों से वाहन चालकों को आने जाने में धैर्य रखने की अपील की है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा है कि समय-समय पर ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी भी जारी की जाएगी ताकि आम लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसलिए प्रशासन की बातों को भी सुनें।