कनवास: कनवास पुलिस ने अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को अलग-अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
Kanwas, Kota | May 19, 2024 कनवास पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को अलग अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध धारदार हथियार बरामद किए है। पुलिस ने भाट मोहल्ला से स्थान से आरोपी शादिक और बरखेडा की टापरिया से आरोपी महावीर को अवैध धारदार हथियार के साथ पकड़ा है। जिनको धारा 4/25 आम्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।