कनवास: जीएसएस पर काम करते समय हुआ हादसा, कर्मचारियों ने सहायक अभियंता कार्यालय पर किया प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
Kanwas, Kota | May 17, 2024 कनवास कस्बे में जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड सहायक अभियंता कनवास कार्यालय पर जीएसएस पर कार्य करते समय कर्मचारी के साथ हुए हादसे के विरोध में श्रमिक संघ, कोटा वृत द्वारा उपाध्यक्ष धीरेन्द्र गौतम के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर निष्पक्ष जांच व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।