कनवास: मांदलियाहेड़ी में मोबाइल चार्ज करते समय हुआ विस्फोट, बैटरी फटने से 14 वर्षीय किशोर हुआ घायल
Kanwas, Kota | May 18, 2024 कनवास क्षेत्र के मांदलियाहेड़ी गांव में मोबाइल को चार्ज करते समय बेट्री में विस्फोट होने के कारण एक चौदह वर्षीय किशोर घायल हो गया। विस्फोट के कारण किशोर के हाथ के पंजे व पेट में घाव हुए है। 14 वर्षीय विजय पुत्र महेन्द्र नायक ने मोबाइल चार्ज करने के लिए लगाया था। तभी बेट्री में तेज धमाके के साथ विस्फोट हो गया। इससे विजय के हाथ का पंजा व पेट में घाव हो गया।