कनवास: केंद्र व राज्य की योजनाओं की समीक्षा बैठक पंचायत समिति सभागार में हुई आयोजित, ग्राम सेवकों को अभियान की दी गई जानकारी
Kanwas, Kota | May 17, 2024 पंचायत समिति मे केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान बैठक में ग्राम सेवकों और पंचायत कर्मियों को ग्रामीण क्षेत्र मे परिंडे अभियान, डेंगू बचाव उपाय और गंदगी से फ़ैल रही मौसमी बीमारियों की जानकारी दी गई। साथ ही नाली, नाले, सडक,पानी टंकी आदि को स्वछ रखने की अपील की गई।