महोबा: पुलिस कार्यालय में एसपी ने वर्चुअल जनसुनवाई की, फरियादियों की समस्याएं सुनकर दिए निस्तारण के निर्देश
Mahoba, Mahoba | Aug 14, 2026 शुक्रवार को एसपी शशांक सिंह ने गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई की। इसमें जिले के पुलिस अधिकारी और थाना प्रभारी जुड़े। एसपी ने विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित थाना प्रभारियों से संवाद कर मामलों की जानकारी ली। उन्होंने शिकायतों का पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।