चित्तौड़गढ़: विधायक आक्या ने विधानसभा में राशन डीलरों के बकाया कमीशन सहित प्रमुख समस्याओं को मुद्दा उठाया, मांगी राहत
MLA चंद्रभान सिंह आक्या ने आज विधानसभा में शून्य काल में राशन डीलरों के बकाया कमीशन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पिछली अशोक गहलोत सरकार की योजना में फूड पैकेट वितरण किए गए थे उनका अगस्त से नवंबर 2023 का कमीशन बकाया है जबकि राशन विक्रेता और सहायक को किसी प्रकार का मानदेय भी देय नहीं है। इसके चलते राशन विक्रेताओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।