चित्तौड़गढ़: बाल संरक्षण संबंधित जागरूकता अभियान के दौरान बस्सी क्षेत्र में कार्यक्रम आयोजित किया गया
पुलिस अधीक्षक चित्तौडगढ श्री सुधीर जोशी के निर्देशन में बाल संरक्षण विषयों पर व्यापक जागरूकता के लिए वृत्त स्तरीय जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला में चित्तौडगढ ग्रामीण वृत्त के बस्सी पुलिस थाने में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वृत्ताधिकारी रामेश्वर लाल के मार्गदर्शन में थानाधिकारी पुलिस थाना बस्सी जयेश पाटीदार द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।