पंडारक: पंडारक में ई-रिक्शा से गिरकर महिला जख्मी, एनटीपीसी थाना क्षेत्र में हुई घटना
पंडारक प्रखंड के एनटीपीसी थाना क्षेत्र के मंगरचक गांव से ई रिक्शा से बाढ़ आने के क्रम में एक महिला ढकवाहा चक के पास गिर गई जिससे महिला का माथा फट गया एवं सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी होने पर परिजन महिला को उठाकर लगभग 4 बजे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल में लाया जहां उसकी इलाज की प्रक्रिया शुरू की गई।