आबू रोड: आबूरोंड के गिरवर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में प्रधानाचार्य वाकपीठ का शुभारंभ, नए सत्र के लिए शिक्षा सुधार और नवाचार
आबूरोड के गिरवर स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में सत्र 2026-27 के तहत एक दिवसीय प्रधानाचार्य वाकपीठ का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सतीश पुरोहित के संरक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत गिरवर की प्रशासक श्रीमती शर्मीली देवी रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उप सरपंच सोमाराम दादरिया मौजूद रहे।