गिधौर: गिद्धौर के लाल कोठी में मंत्री श्रेयसी सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं
Gidhaur, Jamui | Jun 5, 2026 गिद्धौर स्थित लाल कोठी निजी आवास पर शुक्रवार को 9 बजे बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री ने विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं, सुझावों और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से सुना। मंत्री ने जनहित के विभिन्न विषयों पर उपस्थित लोगों के साथ सार्थक संवाद किया और उनकी अपेक्षाओं से अवगत हुई।