कुरई: समय सीमा में काम न करने वाले अधिकारियों पर सख़्ती, कलेक्टर ने जारी किए नोटिस
Kurai, Seoni | May 1, 2026 सिवनी में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कलेक्टर नेहा मीना ने सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को बताया गया कि कुरई तहसीलदार समेत 15 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। चेतावनी दी गई है कि संतोषजनक जवाब न मिलने पर अर्थदंड सहित कड़ी कार्रवाई होगी।