भीलवाड़ा: साथलियास में युवक को कार सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने टक्कर मारी, पाइपों से किया हमला, गले से रामनामी और मांदलिया लूटे गए
भीलवाड़ा जिले के गंगापुर थाना क्षेत्र के साथलियास गांव में अपनी पत्नी के साथ पैदल खेत जा रहे युवक पर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। कार में सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने कार से युवक को टक्कर मारी और इसके बाद पाइप से हमला कर दिया। घायल का आरोप है कि घटना के बाद बदमाश उसके गले में पहने सोने के रामनवमी और मांदलिया लूट कर फरार हो गए।