नवाबगंज: मसौली थाना क्षेत्र में मां ने बेटे के खिलाफ की शिकायत, नशे में धुत बेटे ने मां-बहन से की मारपीट और दहेज की मांग
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र में एक मां को अपने ही बेटे के खिलाफ पुलिस का दरवाजा खटखटाना पड़ा। सुफिया ने अपने बेटे नसीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।सुफिया के मुताबिक, उनका बेटा नसीम रोजाना शराब पीकर घर आता है। सोमवार की रात करीब 11 बजे वह नशे में धुत होकर आया। नसीम ने अपनी बहन सानिया को गालियां दीं। मां और बहन के विरोध करने पर उसने दोनों के साथ मारपीट की।