नवाबगंज: जेवरी गांव में करंट लगने से युवक की मौत, टूल्लू पंप लगाते समय हुआ हादसा, गांव में छाया मातम
बाराबंकी के मसौली थाना क्षेत्र के जेवरी गांव में करंट लगने से 36 वर्षीय कुंदन वर्मा की मौत हो गई। वह अपने घर में पानी के लिए टूल्लू पंप लगा रहे थे। उस वक्त बिजली नहीं थी, लेकिन अचानक करंट दौड़ गया और कुंदन उसकी चपेट में आ गए। परिवारवालों ने तुरंत उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।