नवाबगंज: बाराबंकी के भयारा मोड़ पर खतरनाक गड्डा, स्थानीय लोगों द्वारा लगाए सुरक्षा पाइप टूटे
बाराबंकी के मसौली विकासखंड में भयारा मोड़ पर स्थित गड्डा स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। इस मार्ग से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। मोड़ पर बने इस गड्ढे में अब तक कई वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।रात के समय में मोटरसाइकिल सवार इस गड्ढे में गिर जाते हैं। स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा के लिए लोहे के पाइप लगाए थे, जो अब टूट गए हैं।