नवाबगंज: निज़ामपुर गाँव के पास दो मोटरसाइकिलों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत
जैदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निज़ामपुर अजपुरा गाँव के पास की है। जहाँ सोमवार देर शाम करीब 7 बजे तेज रफ़्तार दो बाइको की आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुँची एम्बुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र जैदपुर भेजा।