नवाबगंज: सरकारी स्कूल बना पार्टी का अड्डा, देवा ब्लॉक के सरसोंदी विद्यालय में ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप, BSA ने दिए जांच के आदेश
बाराबंकी के देवा ब्लॉक स्थित सरसोंदी कंपोजिट विद्यालय में सावन के सोमवार देर रात रात ग्राम प्रधान अयोध्या गौतम और उनके साथियों पर मांस-मदिरा सेवन का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि स्कूल परिसर में ही पार्टी की गई। विरोध करने पर स्थानीय बुद्धि लाल रावत से गाली-गलौज की गई।