नवाबगंज: कोतवाली नगर क्षेत्र के आलापुर में बाइक से स्टंट करते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
मामला बाराबंकी के कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आलापुर के पास का है जहां पर एक युवक रोड पर बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहा है और दोनों हाथ छोड़कर अपनी बाइक चला रहा है वह पूरे फिल्मी स्टाइल में स्टंट कर रहा है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है यह वीडियो मंगलवार करीब 10:00 बजे का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि पब्लिक एप नहीं करता है।