उधवा: अमानत दियारा के नुरुल टोला में शबाना आजमी आमसभा की सहमति से आंगनबाड़ी सहायिका बनी
उधवा प्रखंड क्षेत्र के अमानत दियारा पंचायत अंतर्गत नुरुल टोला में सोमवार की दोपहर करीब 1 बजे आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका पद के चयन को लेकर आमसभा का आयोजन किया गया। जानकारी के अनुसार आमसभा की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना पदाधिकारी उधवा भारती ने किया। आमसभा में गांव के गणमान्य लोग,अभिभावक और बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।