गढ़ाकोटा: रहली और गढ़ाकोटा में पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति सुचारू, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
क्षेत्र में पिछले कुछ समय से डीजल और पेट्रोल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बाद पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ गई है। स्थिति को नियंत्रित करने और आम जन को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने देर रात मुस्तैदी दिखाई। एसडीएम कुलदीप पाराशर और तहसीलदार राजेश पांडे ने स्वयं विभिन्न पेट्रोल पंपों का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लिया