कैसरगंज: पट्टे की जमीन मौके पर नहीं मिली, निराश्रित बेवा महिला ने एसडीएम कैसरगंज से लगाई गुहार, भूमि की दोबारा जांच कराने की
कैसरगंज की ग्राम पंचायत वैरीमहेशपुर में एक निराश्रित और निःसंतान बेवा महिला ने अपने नाम दर्ज पट्टे की जमीन की दोबारा जांच कराने की मांग की है। महिला का आरोप है कि राजस्व टीम की रिपोर्ट में जमीन मौके पर उपलब्ध नहीं बताई गई है, जबकि वहां जमीन मौजूद है। गीता श्रीवास्तव पत्नी स्व. राजकुमार ने एसडीएम कैसरगंज को प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने पूर्व में हुई राजस्