लखीसराय: किऊल स्टेशन पर आरपीएफ ने एक भटके किशोर को उसके परिवार से मिलाया
रविवार अपराह्न 1:40 बजे प्रेस ब्रेक में दी गई जानकारी के मुताबिक पूर्व मध्य रेल में किउल पोस्ट की RPF टीम ने 12 अप्रैल को प्लेटफॉर्म 3/4 से झाझा निवासी 15 वर्षीय अभिनव राज को गुमसुम अवस्था में बरामद किया. पूछताछ में वह घर से नाराज होकर झाझा से आने की बात बताई. सूचना परिजनों व सीडब्ल्यूसी लखीसराय को दी गई. सत्यापन के बाद किशोर को बड़े भाई के सुपुर्द किया गया.