बक्सर: बिहार गृह रक्षा वाहिनी के स्वयंसेवकों ने 21 सूत्री मांगों को लेकर पीटी थाली, समाहरणालय तक किया मार्च
Buxar, Buxar | Jan 28, 2025 बिहार गृह रक्षावाहिनी स्वयं सेवक संघ के आहवान पर अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर होमगार्ड परिसर में जवानों ने मंगलवार को लगभग 3:30 बजे अपराह्न में सरकार को जगाने के लिए थाली पीटकर मार्च किया. मार्च होमगार्ड परिसर से बाजार समिति रोड होते हुए समाहरणालय तक किया गया. इस दौरान सरकार को अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने की आवाज बुलंद किया.