बक्सर: नगर में यातायात व्यवस्था देर शाम तक रही ठप, आम से खास सभी प्रभावित, एंबुलेंस का सायरन भी बेअसर
Buxar, Buxar | Jan 28, 2025 नगर का यातायात सुबह होने के साथ ही पूरी तरह से थम गया था. जिसके कारण लोगों को सुबह से लेकर शाम तक जाम के कारण परेशानी का नगर वासियों को सामना करना पड़ा. जिसके कारण नगर में अव्यवस्था पूरे दिन कायम रही. जाम के कारण आम से लेकर खास सभी प्रभावित रहे. इस जाम में एंबुलेंस का सायरन भी प्रभावहीन हो गया था.