खानपुर: सारोला कलां क्षेत्र के समरोल गाँव के परवन नदी के खाल में युवक डूबा, SDRF की टीम द्वारा सर्च अभियान जारी
सारोला कलां क्षेत्र के समरोल गाँव के परवन नदी के खाल में कल शाम युवक डूब गया जिसका SDRF की टीम द्वारा सर्च अभियान जारी है।सारोला कलां थाना अधिकारी बुद्धाराम चौधरी ने आज बुधवार को सुबह 8 के लगभग बताया कि आलोदा गाँव निवासी युवक पप्पू बैरवा कल शाम को शराब पार्टी कर नदी के खाल में नहाने गया था गहरे पानी में जाने के कारण वह डूब गया जिसका सर्च अभियान अभी जारी है ।