जमुई: मुहर्रम को लेकर डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च, असामाजिक तत्वों को दिया सख्त संदेश
Jamui, Jamui | Jun 25, 2026 मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार शाम करीब 7 बजे जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। मार्च में डीएसपी, सीओ, बीडीओ समेत कई प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल शामिल रहे। अधिकारियों ने लोगों से शांति एवं भाईचारा रखने की अपील की।