सन्ना: सुलेसा के करमघाट स्कूल में पेयजल संकट, चापाकल खराब और बोरिंग से गंदा पानी, बच्चे नाले का पानी पीने को मजबूर
Sanna, Jashpur | Sep 9, 2026 जशपुर में स्कूली बच्चों को साफ पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है। बगीचा विकासखंड के ग्राम पंचायत सुलेसा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला करमघाट में चापाकल खराब होने से बच्चे झाड़ियों और नाले का पानी पीने को मजबूर हैं। वहीं स्कूल में लगी बोरिंग से भी गंदा पानी निकल रहा है। ऐसे में दूषित पानी से बचने के लिए बच्चे नाले का पानी पी रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।