फर्रुखाबाद: सिलेंडर न मिलने पर महिलाओं ने लाल सराय में लगाया जाम, उपभोक्ताओं ने कहा- कई दिनों से चक्कर लगा रहे
जिले में गैस सिलेंडर न मिलने से नाराज उपभोक्ताओं ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। शहर की लाल सराय स्थित नेशनल गैस सर्विस पर मंगलवार को यह घटना हुई, जहां महिलाओं ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार सुबह से ही एजेंसी पर सिलेंडर लेने वालों की भारी भीड़ जुटी थी। कई दिनों के इंतजार के बाद भी सिलेंडर न मिलने पर लोग आक्रोशित हो गए। प्रदर्शन के कारण यातायात