सिहोरा: 11 करोड रुपए से बना गोसलपुर पीएचसी भवन 4 माह से लोकार्पण के इंतजार में
करीब 11 करोड रुपए की लागत से 30 बेड की क्षमता और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं से तैयार गोसलपुर के नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग पिछले 4 माह से लोकार्पण का इंतजार कर रही है। भवन तैयार है डॉक्टर के सर्वेंट क्वार्टर समेत जरूरी व्यवस्था भी मौजूद हैं।